अध्यक्ष नगर परिषद चित्रकूट
उपाध्यक्ष नगर परिषद चित्रकूट
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
एक गुप्तनदी एवं रहस्य्मयी गुफा
चित्रकूट नगर परिषद भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट शहर का शासी निकाय है। नगर परिषद में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सदस्य होते हैं, इसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और यह शहर के बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं का प्रशासन करता है। राज्य के प्रमुख विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य परिषद में निर्वाचित पद धारण करते हैं।
सिटिज़न चार्टर नगर पालिका द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सड़क प्रकाश व्यवस्था, परिवहन, स्वच्छता, सड़कों का रखरखाव, जल निकासी, करों और शुल्कों की वसूली, पशु चिकित्सा सेवाएं, मृत पशुओं के शवों का निपटान आदि अन्य समयबद्ध कार्यवाहियों की सूचना नागरिकों तक पहुंचाए जाने का प्रावधान है।
यह सिटिज़न चार्टर निम्न लक्ष्य एवं उद्देशों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तुत किया जा रहा है:-
➧ नगर पालिका द्वारा विभिन्न बड़े पैमाने पर किए गए कार्यों को प्रचारित करना।
➧ उपलब्ध कराई गई सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
➧ जनता की शिकायतों का प्रभावशाली समाधान।
➧ सार्वजनिक सेवाओं के संबंध में मानकों के अनुसार उत्तर और कार्रवाई सुनिश्चित करना।
➧ हर स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखना।
➧ सार्वजनिक सेवाओं को नियमित रखना।
➧ सार्वजनिक सेवाओं हेतु सार्वजनिक भागीदारी के लिए जागरूकता उत्पन्न करना।
नगर परिषद् चित्रकूट, जिला - सतना, मध्य प्रदेश (485334)